व्यायाम के 10 लाभ (10 Life Changing Benefits of Exercise)

व्यायाम हमारे शरीर और मन के लिए एक महत्त्वपूर्ण गतिविधि है जो शरीर को बालिष्ठ,चुस्त, फुर्तीला, चपल तथा बलवान बनाने के लिए  बहुत जरूरी है | इसका मतलब यह नहीं है कि हमें बड़े बड़े जिम में जाकर Muscles बनाने की जरूरत है |  गहरी सांस लेना ,चलना और दौड़ना भी साधारण व्यायाम की श्रेणी में आता है | व्यायाम से हमारा शरीर सक्रिय रहता है और जीवन में समृद्धि और सुख का आनंद लिया जा सकता है। 

व्यायाम के नियम

  • कसरत [Exercise] करने का सबसे अच्छा समय है सूर्योदय का समय|
  • देसी कसरत और खेल ही सबसे अधिक लाभदायक या फायदेमंद है शरीर के लिए |
  • कसरत करने के लिए आवश्यक है कि व्यक्ति अपनी शक्ति से आधी ही कसरत करें| यदि शरीर के जोड़ों से पसीना बहने लगे, मुंह सूख जाए या वायु जल्दी जल्दी निकलने लगे यानी दम फूलने लगे तब Exercise रोक देनी चाहिए |
  • ह्रदय रोगी , श्वास रोगी , रक्तपित्त के मरीज को व्यायाम नहीं करना चाहिए| भोजन के तुरंत बाद भी व्यायाम नहीं करना चाहिए|

नियमित व्यायाम से मिलने वाले चमत्कारिक फायदे

[benefits of regular exercise]

शारीरिक लाभ

          नियमित व्यायाम करने वाले व्यक्ति को निम्नलिखित लाभ होते हैं –

  • शारीरिक क्षमता बढ़ती है |
  • शरीर को ताज़गी और ऊर्जा मिलती है |
  • हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अर्थात् प्रतिरक्षा प्रणाली [ immune system] मज़बूत होती है |
  • हमारा हृदय, किडनी ,पेट आदि अंग सुचारु रुप से काम करते हैं।
  • पाचन तंत्र मजबूत होता है और भोजन भली – भाँति पचता है |
  • रक्त – संचार सुचारू रूप से होता है |
  • मधुमेह , हृदय रोग जैसी कई बीमारियों से बचाव होता है।   

मानसिक लाभ

  • हमारे मन में सकारात्मक विचार आते हैं।
  • हमारा शरीर खुशी का हार्मोन [feel good or happy hormone] एंड्रोफिन्स [Endorphins] रिलीज करता है जिससे हमे  चिंता और दबाव [Stress & Anxiety] से मुक्ति मिलती है।
  •  याददाश्त, काम में फोकस और Cognitive ability बढ़ती है।
  • नियमित व्यायाम से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और मन प्रसन्नचित रहता है।     

नियंत्रित वज़न

नियंत्रित वज़न   

          नियमित व्यायाम वज़न नियंत्रण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है :

  • नियंत्रित खानपान  [Balanced diet]  के साथ किया गया नियमित व्यायाम [Regular Exercise]वज़न को नियंत्रित रखता है।
  • इससे कैलोरी की खपत [calorie consumption] बढ़ती है।
  • फालतू चर्बी घटती है।
  • मेटाबॉलिज्म [Metabolism] तेज़ होता है।
  • मांसपेशियां [Muscle mass] बढ़ती हैं और मजबूत होती हैं।
  • शरीर का मोटापा दूर होता है।
  • आजकल बचपन का मोटापा एक आम समस्या बन गई है।इसे भी नियमित व्यायाम करके दूर किया जा सकता है |  

अनिद्रा की समस्या से छुटकारा

  •   नियमित व्यायाम  करने वाले व्यक्ति को हमेशा अच्छी नींद आती है।
  • नींद की गुणवत्ता [Quality of sleep & Sleep patterns]अच्छी होती है।
  • अनिद्रा [Insomnia] की परेशानी से छुटकारा मिलता है।   

व्यायाम का महत्त्व

व्यायाम हमेशा व्यक्तिगत क्षमता और पसंद के अनुसार करना चाहिए।टहलना, तैरना, नृत्य करना, योगाभ्यास या विभिन्न प्रकार के खेलों को खेलना |ये सब सुखद गतिविधियों को हम अपनी पसंद के अनुसार अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस [International Yoga Day] के रूप में मनाया जाता है। भारत के लिये यह बहुत गौरव की बात है कि पूरे विश्व में योग दिवस मनाने की शुरुआत 2015 में हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने की और विश्व स्तर पर योग व स्वास्थ्य का महत्त्व समझाया।योग दिवस मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व के लोगों कोअपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

अतः व्यायाम से हमें बहुत से लाभ मिलते हैं  जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण व जीवन की समग्र गुणवत्ता [Overall Quality of Life]  पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने, बीमारियों को रोकने व संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए हमारे जीवन में नियमित शारीरिक गतिविधि को शामिल करना महत्वपूर्ण है।तो हम सब व्यायाम को अपने दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और इसका पूरा पूरा लाभ उठाएं।

Share